Manufacturing Job 2026: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा के लिए सीधी भर्ती, देखें पूरा अपडेट

Manufacturing Job 2026: 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma के लिए सीधी भर्ती आज के समय में (private sector) में स्थिर नौकरी पाना कई युवाओं के लिए चुनौती बन गया है। खासकर 10वीं, 12वीं, ITI और Diploma पास उम्मीदवारों के लिए सही अवसर ढूंढना आसान नहीं होता। इसी बीच Bawal क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण hiring update सामने आया है। Marelli Motherson Company ने manufacturing unit के लिए सीधी भर्ती की जानकारी जारी की है, जहां उम्मीदवार सीधे कंपनी गेट पर पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं। यह भर्ती fresher और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों के लिए उपयोगी हो सकती है।

इस लेख में हम आपको salary structure, duty timing, eligibility, document requirement, interview location और जरूरी हम स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देंगे, ताकि आपको कोई भ्रम न रहे और तैयारी आसान हो जाए।

Company Overview and Job Details

विवरणजानकारी
कंपनी का नामMarelli Motherson Automotive Lighting India Pvt. Ltd.
कंपनी का स्थानBawal, Sector 4, Plot No. 196A
नजदीकी स्थानASI Glass Company Flyover के पास
कार्य का प्रकारLighting Manufacturing (ऑटोमोबाइल लाइटिंग प्रोडक्शन)
उद्योग क्षेत्रऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग
जॉब का प्रकारProduction / Manufacturing Job
भर्ती प्रक्रियाDirect Walk-in Interview
इंटरव्यू का समयसुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
कार्य स्थानकंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, बावल
काम का स्वरूपमशीन ऑपरेशन, असेंबली और क्वालिटी से जुड़े कार्य

आसान शब्दों में कहें तो यह कंपनी गाड़ियों में लगने वाली अलग-अलग तरह की लाइट्स बनाती है। यहां कार और अन्य वाहनों के लिए हेडलाइट, टेललाइट जैसी ऑटोमोबाइल लाइटिंग से जुड़े प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। फैक्ट्री में काम ज्यादातर प्रोडक्शन लाइन पर होता है, जहां कर्मचारियों को मशीन की मदद से पार्ट्स तैयार करना, उन्हें जोड़कर प्रोडक्ट बनाना और आखिर में उसकी क्वालिटी चेक करना जैसे काम करने पड़ते हैं।

योग्यता और सैलरी

इस भर्ती में अलग-अलग qualification के आधार पर salary तय की गई है। नीचे मुख्य जानकारी दी गई है:

QualificationMonthly SalaryAdditional Benefit
10th / 12th12,950/-Attendance Award
ITI (All Trade)13,555/-Overtime Double
Diploma14,868/-Bus & Canteen
Molding Operator15,862/-Sunday Off

अगर आप रोज़ समय पर काम पर आते हैं और महीने में कम से कम 24 दिन अपनी उपस्थिति पूरी करते हैं, तो आपको 750 रुपये तक का Attendance Award भी मिल सकता है। यानी सिर्फ नियमित रहने से ही थोड़ा अतिरिक्त फायदा मिल जाएगा। यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो लगातार काम करते हैं और छुट्टी कम लेते हैं। अगर कभी आपसे Overtime कराया जाता है, तो उसका पैसा अलग से दिया जाएगा।

खास बात यह है कि Overtime का भुगतान Double Rate से होगा। मतलब जितना सामान्य प्रति घंटा मिलता है, उसका लगभग दोगुना। यह राशि करीब 110 से 125 रुपये प्रति घंटे तक हो सकती है। ड्यूटी रोज़ 8 घंटे की रहेगी और महीने में 26 दिन काम करना होगा। हर सप्ताह रविवार की छुट्टी रहेगी, कुल मिलाकर, नियमित सैलरी के साथ Salary, Attendance Bonus और Overtime मिलकर अच्छी कमाई का मौका दे सकते हैं।

इंटरव्यू का समय

अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो समय का खास ध्यान रखें। इंटरव्यू सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच होगा। कोशिश करें कि थोड़ा पहले पहुंच जाएं, क्योंकि देर से पहुंचने पर आपका नंबर छूट सकता है। बेहतर यही रहेगा कि आप समय से पहले पहुंचकर तैयारी पूरी कर लें।

Location है Bawal, Sector 4, Plot Number 196A, ASI Glass Company Flyover के पास। वहां पहुंचकर सीधे कंपनी के गेट पर जाएं। गेट पर पहुंचने के बाद दिए गए नंबर 7015711727 पर Call करना है। आगे की जानकारी आपको वहीं से मिल जाएगी। एक बात हमेशा याद रखें – इंटरव्यू या जॉब के नाम पर किसी को भी पैसा न दें। अगर कोई बाहर खड़ा व्यक्ति पैसे की मांग करे तो बिल्कुल भरोसा न करें। केवल Company के Authorized व्यक्ति से ही बात करें, चाहे वह गेट के अंदर हो या बाहर। सावधानी रखेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

काम और सुविधाएं

इस Manufacturing Job 2026 में 8 घंटे की नियमित ड्यूटी है। 26 दिन काम और रविवार अवकाश की सुविधा दी जाती है।
Bus और Canteen facility उपलब्ध है, जिससे आने-जाने और भोजन की सुविधा मिलती है। यहां अच्छी बात यह है कि Mobile allowed है। कई कंपनियों में Mobile ले जाने की अनुमति नहीं होती, लेकिन यहां जरूरत पड़ने पर आप अपने फोन का उपयोग कर सकते हैं। इससे कर्मचारियों को थोड़ी सहूलियत मिलती है। अगर आप Overtime करते हैं, तो उसका भुगतान double rate से मिलेगा। इससे चाहें तो आप अतिरिक्त समय देकर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। यह एक Lighting manufacturing unit है, इसलिए काम production line पर होगा। मतलब काम थोड़ी फुर्ती भी जरूरी होगी।

Read also:- Airport Vacancy 2026 एयरपोर्ट में निकली नई भर्ती, 10वीं 12वीं पास वालो के लिए बड़ा मौका

इंटरव्यू के समय जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू देने जाते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज ओरिजिनल और उनकी फोटो कॉपी दोनों साथ लेकर जाना चाहिए। इससे कंपनी को आपकी पहचान और योग्यता की जांच करने में आसानी होती है। आमतौर पर इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. 10वीं की मार्कशीट
  3. 12वीं की मार्कशीट
  4. डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  5. बैंक खाते की जानकारी
  6. ITI सर्टिफिकेट

अगर आपके documents पूरे नहीं होंगे, तो selection process में परेशानी आ सकती है।

यह नौकरी क्यों अच्छी है

अगर आप अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो private manufacturing sector में entry level job एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां से काम सीखने का मौका मिलता है और धीरे-धीरे अनुभव भी बढ़ता है। 10वीं, 12वीं या ITI pass उम्मीदवारों के लिए ₹12,950 से ₹15,862 तक की शुरुआती salary एक स्थिर आय देने में मदद करती है।

साथ ही, अगर आप overtime करते हैं तो उसका भुगतान double rate से मिलेगा। इससे आपकी monthly income और बेहतर हो सकती है। Bus, canteen और attendance award जैसी सुविधाएं। Diploma या technical background वाले उम्मीदवार आगे चलकर growth के मौके भी तलाश सकते हैं और अपने experience के आधार पर बेहतर position पा सकते हैं।

Read also:- Blinkit Warehouse Job Vacancy 2026 फरीदाबाद सेक्टर 5 में सीधी भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका

निष्कर्ष

Manufacturing Job 2026 के तहत बावल क्षेत्र में Marelli Motherson Company की यह भर्ती 10वीं, 12वीं, ITI और Diploma पास उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकती है। रोज़ 8 घंटे की ड्यूटी है, रविवार की छुट्टी मिलती है, overtime का भुगतान double rate से होता है और Bus, canteen जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। यही बातें इस जॉब को और आकर्षक बनाती हैं। यदि आप private manufacturing sector में करियर शुरू करना चाहते हैं, तो समय पर पहुंचकर interview अवश्य दें। सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और किसी भी तरह के भ्रम से बचें। यह Manufacturing Job 2026 आपके लिए एक स्थिर नौकरी की शुरुआत बन सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी उपलब्ध भर्ती विवरण के आधार पर साझा की गई है। उम्मीदवार interview से पहले सभी शर्तों और विवरण की पुष्टि स्वयं करें। किसी भी प्रकार की आर्थिक लेन-देन के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

Manufacturing Job 2026 कुछ प्रश्नोत्तर: FAQ

Q1. Interview के लिए registration जरूरी है?
नहीं, सीधे कंपनी गेट पर पहुंचकर इंटरव्यू दिया जा सकता है।
Q2. क्या fresher apply कर सकते हैं?
हाँ, fresher और experienced दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
Q3. क्या लड़कियां भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, यह भर्ती boys और girls दोनों के लिए open है।
Q4. Overtime का भुगतान कैसे मिलेगा?
Overtime का भुगतान double rate पर प्रति घंटे के हिसाब से किया जाएगा।
Q5. क्या रविवार को छुट्टी मिलेगी?
हाँ, रविवार को अवकाश दिया जाएगा।
Q6. Interview का समय क्या है?
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित समय है।

Read also:- Suzuki Yamato Company Job Vacancy 2026 8 घंटे की परमानेंट नौकरी, सैलरी ₹16,000 से शुरू

Leave a Comment